GA4-314340326 breaking/ सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण का विरोध करने पर जमकर पीटा

breaking/ सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण का विरोध करने पर जमकर पीटा

हो रही मारपीट
angara(ranchi)  गैर मजरूआ सरकारी जमीन पर चहादीवारी बनाने का विरोध किया तो, विरोध करनेवालों की जमकर पिटाई की गई। बाद में इस मामले में को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। यह घटना सालहन गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे की है। इस मामले को लेकर पार्वती देवी व अजय महतो ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पार्वती देवी ने इस मामले में शिवचरण महतो, अजय महतो, विजय महतो, बालेश्वर महतो व अजय महतो ने मनीराम महतो, पार्वती देवी, राहुल महतो, शिव महतो के खिलाफ मारपीट करने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।   

वीडीओ देखे: 
क्या है मामला: सालहन पंचायत भवन के से आगे रोड किनारे खाता नंबर 27, प्लाट नंबर 137  सरकारी गैरमजरूआ भूखंड है। इस भूखंड से होकर एक कच्चा रास्ता पीछ़े के रैयती खेतों तक जाता है। करीब बीस रैयतों के खेतों तक जाने का यही एकमात्र कच्चा रास्ता है। कालक्रम में इस सरकारी भूमि पर मनीराम महतो ने कच्चा घर बना लिया। हाल के समय में उसने सरकारी भूखंड पर पक्का निर्माण शुरू किया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। आज ग्रामीणों ने चहारदीवारी निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि घटना से पूर्व यह मामला कई बार अंचल कार्यालय व अनगड़ा थाना तक पहुंचा। कई बार अनगड़ा थाना व अंचल कार्यालय के द्वारा मनीराम महतो द्वारा कराए जा रहे कार्य को रोका गया। लेकिन लगातार निर्माण कार्य जारी रहा।   
कई बार सरकारी भूमि पर निर्माण करने से किया गया मना: थाना प्रभारी अनगड़ा                          

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि कई बार मनीराम महतो को सरकारी भूखंड पर पक्का निर्माण करने से रोका गया था। ग्रामीण इसकी शिकायत करते थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अजय महतो ने कहा कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद चुपके से मनीराम महतो पक्का निर्माण करा रहा था। कच्चा निर्माण तक ग्रामीणों ने कोई विरोध नही किया। अब खेत जाने वाले रास्ते को ही उसने चहारदीवारी से घेर रहा था। इसी का विरोध करने पहुंचे थे। इधर पार्वती देवी ने बताया कि उक्त लोगों ने हमारे परिवार के साथमारपीट किया, मेरे चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। सोने का चेन लूट लिया।  

 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने