GA4-314340326 जशपुरिया पब्लिक स्कूल के बच्चें स्वर्णिम भारत एक्सपो में हुए शामिल

जशपुरिया पब्लिक स्कूल के बच्चें स्वर्णिम भारत एक्सपो में हुए शामिल

angara(ranchi)  जशपुरिया पब्लिक स्कूल के बच्चें स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 में शामिल हुए। एक्सपो का आयोजन सरला बिड़ला स्कूल में 21-23 अगस्त तक हुआ। एक्सपो का आयोजन परिचित फाउंडेशन ने राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया। एक्सपो का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजनों को सरकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी देना तथा आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों के महत्व से अवगत कराना। इसी से संबंधित डीआरडीओ, इसरो, आईसीएमआर, आईसीएआर, एमएसएमई मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय सहित 50 से अधिक विभागों ने स्टाल लगाया। विद्यार्थियों के लिए वैज्ञानिक व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिताएँ, फ्री हेल्थ कैंप, हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी और स्किल डेवलपमेंट व रोजगार के अवसरों पर कई सत्र आयोजित हुआ। जशपुरिया पब्लिक स्कूल का नेतृत्व छात्रा नीतू प्रिया एक्का, शिक्षिका प्रियंका बड़ाईक व रोहित कुमार महतो ने किया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم