 |
कैंडल मार्च निकालते सामाजिक कार्यकर्ता |
angara(ranchi) सूर्या हांसदा इनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसका नेतृत्व खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन कर रहे थे। रामकुमार पाहन ने कहा कि सूर्या हांसदा सामाजिक व्यक्ति थे। गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर कई निशुल्क स्कूल चला रहे थे। गरीबों की मदद करते थे। ऐसे बीमार व्यक्ति को पुलिस ने घर से उठाकर इनकाउंटर कर दिया। खनन व बालू माफिया के इशारे पर पुलिस ने सूर्या हांसदा को मारा है। इस मामले की सीबीआई जांच की जाए। कैंडल मार्च पेट्रोल पंप से बलिदानी निर्मल महतो चौक तक निकाला गया। इस मौके पर समाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र महतो, मनोज कुमार चौधरी, राजेन्द्र महतो, शिवशंकर केसरी, घनेनाथ महतो, सुनील महतो, शिबू मुंडा, नरेश साहू, दुर्गा मुंडा, अजय भोगता, बिरजा मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.