GA4-314340326 अनगड़ा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाया योग दिवस

अनगड़ा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाया योग दिवस

 

angara(ranchi)  जसपुरिया पब्लिक स्कूल, बीसा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने योग गतिविधियों का प्रदर्शन कर योग के महत्व को उजागर किया। मुख्य अतिथि जसपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन जैलेंद्र कुमार थे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे अपनाकर हम तन, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य प्राप्त कर सकते है। मौके पर रोहित कुमार महतो, नीतू प्रिया एक्का, बसंती बड़ाईक, श्वेता बड़ाईक, रवि कुमार, मल्लिका कुमारी आदि उपस्थित थे। एसएस प्लस टू उवि चिलदाग में शिक्षिका होलिका महतो के मार्गदर्शन में बच्चों ने योगासन किया। शिक्षक प्रकाश ठाकुर ने बताया कि शरीर और मन के सामंजस्य के लिए योग अनिवार्य है। प्राचार्या संगीता रवि ने इसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के सभी संस्थानों में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान योग गुरु डॉ रजनीश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों, संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग का अभ्यास कराया गया। ओएसडी डॉ पीएस शर्मा ने लोगों को योग की महत्व को बताया। आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। जीपी उच्च और मध्य विद्यालय खोपी सरना हेसल में योग दिवस मनाया गया। योग गुरु संजय महतो ने बच्चों को विभिन्न योगासन कराया और उसके लाभ से अवगत कराया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रजेश कुमार ने योग का महत्व बताया। विधालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी ने बताया कि योग पौराणिक काल से हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। मौके पर शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे। सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद में योग दिवस के मौके पर प्रधान आचार्य सेवाराम महतो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم