angara(ranchi) भाजपा अनगड़ा मंडल बूथ नंबर 142 में सोमवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। एक देश एक विधान एक निशान के प्रणेता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जैलेन्द्र कहा कि मुखर्जी साहब के प्रयास से ही जम्मू कश्मीर में एक संविधान, एक निशान को लेकर सरकार में रहते हुए आंदोलन किया एवं जम्मू प्रवेश किया किंतु नेहरू सरकार ने उनकी हत्या कर दी। जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई। मौके पर सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनकी याद में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कमलाकांत मुंडा, एससी मोर्चा महामंत्री संजय नायक, संजीत कुमार, पवन लोहरा, काजल गोस्वामी, जगदीश राम, विभा कुमारी, रीमा उपासना केरकेट्टा, केतरी आदि उपस्थित रहे। इधर गोंदलीपोखर में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सुप्रेश महतो, गोर्वधन महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.