 |
पौधा का वितरण करते चामू महतो |
angara(ranchi) सिरका गांव के लोगों के बीच बुधवार को औषधीय व फलदार पौधे का वितरण किया गया। समाजसेवी सिरका निवासी चामू महतो ने 200 पौधे का वितरण किया। इन पौधों में आम, जामुन, कटहल, नीम, महोगनी, कुसुम, पपीता, लेमनग्रास सहित अन्य प्रजाति के पौधे वितरण किए गए। चामू महतो पिछले कई सालों से क्षेत्र में लगातार पौधा, पाठय पुस्तक आदि का वितरण करते रहे है। चामू महतो ने कहा की मानव जीवन का अस्तित्व ही पेड़-पौधा के संरक्षण पर टिका हुआ है। हमें हर हाल में वन संपदा के साथ साथ गांवों मे पेड़-पौधा को बचाने के साथ साथ उसका रोपण करने की भी जरूरत है। हमें पेड़ों की रक्षा अपने पुत्र के समान करना चाहिए। प्रतिवर्ष प्रत्येक भारतीय को पांच पांच पौधा रोपण करना चाहिए। मौके पर कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.