Anup Mahto/Silli (Ranchi) : रांची जिले के सिल्ली प्रखंड स्थित मारदू गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक एक बाघ (Royal Bengal Tiger) घुस गया, इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बाघ भोजन की तलाश में गांव के पूरणचंद महतो के घर में घुस था। संयोग से उस वक्त घर के उस कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। पूना महतो के परिजनों ने चीता समझकर तत्काल सूझबूझ से काम लिया और कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद सिल्ली थाने की पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, बाघ को जिंदा और सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग रांची से संपर्क किया गया। इसके बाद रांची से वन विभाग की टीम ट्रैंक्विलाइजर गन और पिंजरा लेकर मारदू गांव के लिए रवाना हो गई है, ताकि बिना कोई नुकसान के बाघ को सुरक्षित पकड़ा जा सके। इधर, गांव में यह खबर फैलते ही पूरन महतो के घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर कैंप कर रही है। ग्रामीणों ने कहना है कि गांव से सटे मारदू पहाड़ व जंगल से निकल कर यह बाघ गांव में घुसा होगा।
पूरन महतो की बेटी पर हमला भी किया
पूरणचंद महतो ने बताया कि बाघ ने पहले उनकी बेटी पर हमला किया, वह किसी तरह भागकर घर के अंदर चली गई। उसके बाद बाघ गरजने लगा। आवाज सुनकर हम एकदम से डर गए। बच्चों से बोले- तुम लोग घर में घुस जाओ। क्योंकि, बाघ ने हमलोगों की आवाज सुन ली है। हमला कर सकता है। हम देखते हैं-क्या कर सकते हैं। इसी बीच बाघ घर की खिड़की पर हमला करने लगा। जबतक हम कुछ समझ पाते वह जिस कमरे का दरवाजा खुला था, उसमें घुस गया। इसके बाद हम तुरंत कमरे का दरवाजा बंद करके ताला लगा दिए।
कपड़े के नीचे छुपकर बैठा बाघ।
कमरे के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़
शुरू में चीता समझ रहे थे गांव के लोग
मारदू गांव के लोग कमरे में कपड़े की नीचे बाघ के छुपे होने के कारण उसे समझ रहे थे। लोगों को बाघ होने का थोड़ा भी अंदेशा नहीं था। इधर, रांची में वाइल्ड लाइफ पर काम करनेवाले और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसाइटी ऑफ झांरखंड फाउंडर अभिषेक चौबे ने तस्वीर देखने के बाद बाघ होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शायद यह वही बाघ होगा, जो महीनेभर से नामकुम और खूंटी के इलाके में मवेशियों पर हमला कर रहा था।
वन विभाग ने कहा- बाघ ही है
वनपाल जयप्रकाश साहू ने कहा कि कन्फर्म हो गया है कि बाघ ही है। इसे रेस्क्यू करने के लिए रांची से एक टीम आ रही है। ओरमांझी के भगवान बिरसा मुंडा चिड़ियाघर से डॉक्टरों के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम आ रही है। इसके अलावा चतरा और पालमू के बेतला टाइगर रिजर्व से भी टीमें आ रही हैं।
कुछ दिन पहले खूंटी में दिखा था यह बाघ।
देखिए वीडियो...
दो मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू
रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने किसी भी अनहोनी को टालने के पूरणचंद महतो के घर की दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दिया।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश की कॉपी
A tiger entered a house in Mardu village of Silli, causing panic
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.