angara(ranchi) भ्रष्टाचार के खिलाफ अनगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है,यहां विगत छह वर्ष से भय भूख व भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था बदहाल है। मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव आरती सिंह ने कहा कि राज्य में सभी विभागों में भ्रष्टाचार व अवैध वसूली चरम पर है। बालू-पत्थर-कोयला की खुली लूट मची है। युवा रोजगार के लिए तड़प रहे हैं। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य में अंचल कार्यालय से सचिवालय तक में बगैर लेन देन के कोई काम नहीं होता है। उगाही के लिए अफसरों को लगाया गया है। मंईया योजना के नाम पर हेमंत सरकार वोट बटोरकार लाखों महिलाओं को इस योजना से वंचित रखा है। महिलाओं को छला गया है।दलालों, बिचौलियों और भ्रष्ट तंत्र को संरक्षण देने वाली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्षरत और पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा,मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, रामसाय मुंडा, बुधराम बेदिया, मनोज कुमार चौधरी, संजय नायक,रामनाथ महतो, सोहन पाहन, नंदलाल राम, सोहराय बेदिया, कामेश्वर महतो, सिकंदर अंसारी, रामेश्वर महतो, हरिहर महतो, कमलाकांत मुंडा आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.