 |
कांके प्रखंड कार्यालय के बाहर सांसद आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। |
|
Kanke (Ranchi) : भाजपा कांके, पिठौरिया और मेसरा मंडल ने संयुक्त रूप से मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांके प्रखंड मुख्यालय के समक्ष जनसमस्याओं और यहां व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य प्रसाद साहू ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि सरकार के संरक्षण में सरकारी अफसर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अंचल में बिना पैसे के लोगों की जमीन का नामांतरण नहीं होता है। ऑनलाइन रकबा का सुधार सहित अन्य सभी कार्यों के लिए मोटी राशि चुकानी पड़ती है। कई लोग सालों से अंचल का चक्कर काट रहे हैं। सरकारी दस्तावेज कर्मियों के निजी सहायकों की कस्टडी में हैं। उन्होंने मौजूदा सीओ पर भी कटाक्ष किया। कहा आमलोगों का पैसा खानेवाले अभी अस्पताल चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने राजधानी सहित पूरे राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही राज्य सरकार से किसानों के धान क्रय के बकाए राशि का शीघ्र भुगतान करने, समय सीमा से लोगों के जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने, वृद्धा, विधवा और दिव्यांग जन का पेंशन देने की मांग की। इस मौके पर कांके मंडल अध्यक्ष प्रभात भूषण, पिठौरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, मेसरा मंडल अध्यक्ष महानंद महतो, नसीब लाल महतो, नरेंद्र कुमार , जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, किरण देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव, मुखिया मुन्नी मुंडा, रामलखन मुंडा, रितेश तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, मनोज वर्मा,अनिल कुमार, राजकुमार महतो, अनुज महतो, इम्तियाज अहमद, संजय साहू, काजू डे, सुकेश तिवारी, पुरूषोत्तम दास गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.