GA4-314340326 आंबेडकर जयंती पर लिया देश सेवा का संकल्प

आंबेडकर जयंती पर लिया देश सेवा का संकल्प

आंबेडकर जयंती मनाते
angara(ranchi)  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गेतलसूद में सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रधान आचार्य सेवाराम महतो ने किया। मौके पर भैया-बहनों ने अपने अपने जीवन में बाबा आंबेडकर के आदर्श व सिद्धांत को अपनाये जाने का संकल्प लिया। सेवाराम महतो ने कहा कि बाबा आंबेडकर के नेतृत्व में देश में संविधान तो बना लेकिन आज संविधान का कितना पालन हो रहा है इसे समझने की जरूरत है। हम जितने स्वच्छंद वातावरण में देश में जी रहे है यह अन्यत्र संभव नही है। हमें देश सेवा का संकल्प लेना होगा। संचालन आचार्य वीरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर रामचन्द्र महतो, राधा महतो, रंजीत महतो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم