GA4-314340326 सरहुल हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है: विधायक

सरहुल हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है: विधायक

शोभायात्रा में शामिल हुए कांके विधायक सुरेश बैठा।

Dakra (Ranchi): सरहुल पर्व प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। प्रकृति से प्रेम करनेवाला और उसे बचाकर रखनेवाला जनमानस ही सही अर्थों में अपने अस्तित्व को युगों- युगों तक बचाए रख सकता है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सुरेश बैठा ने कहीं। वे रविवार को केडीएच स्थित सरना क्लब डकरा में एनके एरिया सरना समिति द्वारा आयोजित सरहुल महोत्सव को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व से क्षेत्र में खुशहाली व आपसी भाईचारा बढ़ता है। वहीं, विशिष्ठ अतिथि एरिया के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सरहुल पूरी तरह प्रकृति की आराधना का ही त्योहार है। सरहुल हमें संदेश देता है कि अगर, हम प्रकृति की सुरक्षा करेंगे तो प्रकृति हमारी भी सुरक्षा करेगी।

प्रकृति की जरूर करनी चाहिए...

 वहीं विस्थापित नेता बिगन भोगता ने कहा कि प्रकृति की पूजा जरूर करनी चाहिए, जिसकी हमारी पूर्वजों और झारखंडी सभ्यता संस्कृति बनी रहे। कार्यक्रम में खलारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो, इकबाल हुसैन, इंदिरा तुरी,अशोक लकड़ा, रंथु उरांव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर इंटरनेशनल ट्राइबल क्वीन पूजा लकड़ा को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

सरना स्थल से निकली भव्य शोभायात्रा 

इसके पूर्व डकरा देवी मंडप के नजदीक सरना स्थल पर पाहन देवचरण के द्वारा पूजा-अर्चना के बाद इस वर्ष क्षेत्र में अच्छी बारिश और फसल होने की भविष्यवाणी की गई। इसके बाद यहां से शोभायात्रा निकाली गई। जो महाप्रबंधक कार्यालय, केडीएच कॉलोनी होते हुए समारोह स्थल पहुंची। जहां लगभग दर्जनों खोड़हा टीमों द्वारा पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों के द्वारा नृत्य टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संचालन सूरज मुंडा व रामलखन गंझु ने किया संयुक्त रूप से किया। मौके पर दीपक टाना भगत, लालचंद विश्वकर्मा, रामचंद्र उरांव, नरेश गंझू, जालिम सिंह,कन्हाई पासी, राजेंद्र उरांव,शांति देवी, ललिता देवी, दीपमाला कुमारी,सरिता देवी,मुनू रजक, मिथुन गंजू, राजेश तुरी, जगदीश, अनीता अशोक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


Sarhul teaches us to love nature: MLA

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم