 |
दहकते अंगारे पर चलते सोक्ता |
angara(ranchi) नवागढ़ गांव में सोमवार की सुबह में फूलखुंदी व झूलन के साथ सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का समापन हुआ। रात्रि जागरण में कार्तिक कर्मकार रधुनाथपुर सरायकेला खरसांवा व गोपाल मंडल पुरूलिया बंगाल की दो छउ नृत्य टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया व पंसस फाल्गुनी शाही ने रात्रि जागरण अखाड़ा का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूजा में 75 भोक्ता व 80 सोक्ता शामिल हुए।
 |
अखड़ा के उदघाटन मौके पर उपस्थित जैलेन्द्र कुमार व अन्य |
जैलेन्द्र कुमार ने कहा की मंडा पूजा झारखंड खासकर छोटानागपुर की प्रमुख पर्व है। इस पूजा को सदियों से आदिवासी सहित यहां का सभी समाज मिलजुलकर करता आया है। यह पूजा सामाजिक मिश्रण के बीच एकता का प्रतीक है। इस एकता को बनाए रखना है। मौके पर अतिथि के रूप में प्रमोद सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रभुदयाल बड़ाइक, बुधराम बेदिया, संतोष बेदिया, संजय बेदिया, बालेश्वर बेदिया, दिलीप कुमार मिर्धा, रवि मिर्धा सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष गौतम करमाली, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रूसवा मिर्धा, प्रवक्ता दिलीप कुमार मिर्धा, मानकी कामख्या नारायण शाही, रामदेव पांडे, मटू मिर्धा, शिबू बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, ओम संगवार, अनिल हजाम, दिनेश करमाली, मनरतन करमाली आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.