GA4-314340326 जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारवां की प्रखंड अध्यक्ष बनीं शर्मिला

जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारवां की प्रखंड अध्यक्ष बनीं शर्मिला

नारेबाजी करते संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

Deoghar: झारखंड चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सारवां प्रखंड कमेटी की  आमसभा मंगलवार को सीएचसी सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता शर्मिला कुमारी और संचालन शहनाज खातून ने किया। मौके पर संघ के जिला मंत्री अरुणानंद झा, स्वागत अध्यक्ष रीना कुमारी, स्वागत मंत्री मुन्ना राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह और लक्ष्मी कुमारी की देखरेख में प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ, जिसमें शर्मिला कुमारी प्रखंड अध्यक्ष, शहनाज खातून और अनिल दास उपाध्यक्ष, शिवरानी कुमारी मंत्री, रीमा दासा, नूतन कुमारी और सुभद्रा कुमारी संयुक्त मंत्री, सर्वेश्वर कुमार कोषाध्यक्ष, उषा कुमारी जिला प्रतिनिधि, सविता कुमारी संघर्ष मंत्री, प्रशांत कुमार उप कोषाध्यक्ष, राखी कुमारी वरीय उपाध्यक्ष और उदय कुमार झा, लुसी बास्की, पूनम यादव, नीलम कुमार, सविता मुर्मू, पम्मी कुमारी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गई। मौैके पर सुधा सिन्हा, उषा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, शोभा कुमारी, सविता मुर्मू, पम्पी कुमारी, रुपा राउत, विभा कुमारी, मीना कुमारी, अंजेला मुर्मू, शिवरानी कुमारी, रूपा कुमारी, पूनम कुमारी, कविता कुमारी, राखी कुमारी, कुंदन पांडेय आदि मौजूद थे।



Sharmila became the block president of Public Health Employees Union Sarawan

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم