 |
दलदली तालाब की सफाई करनेवाले ग्रामीण |
angara(ranchi) चिलदाग सीमरटोला के ग्रामीणों ने श्रमदान से गांव के दलदली तालाब की साफ-सफाई किया। पिछले दो दशक से गांव के इस तालाब में साफ-सफाई नही किया गया था। ढाई एकड़ में फैले तालाब के अंदर काफी मात्रा में घास-फूस उग गई थी। जिससे ग्रामीणों को नित्य क्रिया करने में काफी परेशानी हो रही थी। श्रमदान में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी। श्रमदान का नेतृत्व चिलदाग के उपमुखिया सोनेलाल महतो कर रहे थे। सोनेलाल महतो ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही ग्रामीणों को श्रमदान करने की जानकारी दे दी गई थी। पूरे तालाब में घास-फूस फैला हुआ था। नहाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। श्रमदान के बार सामूहिक भोज किया गया। श्रमदान करनेवालों में जयनाथ महतो, अमन महतो, लब्बू महतो, शिवलाल महतो, मनोज महतो, अबुल महतो, अरबिन्द महतो, विमल महतो फुलचन्द महतो, रतन महतो, रेणूका देवी, मलवा देवी, सरिता देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, झुबन देवी आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.