angara(ranchi) रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षणिक एवं शोध संस्थान रांची मोराबादी के कृषि ग्रामीण एवं जनजातिय विकास के विद्यार्थियों ने गुड़ीडीह पंचायत के रामपुरटोली गांव का सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, लाह उत्पादन और वर्षा जल संचित करने के तरीके के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। लोगों से छोटे छोटे स्तर पर बारिश की बूदों को संग्रहित करने का आहावान किया गया। जादुबूदू प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को स्वच्छता एवं योग के महत्व के बारे में बताया गया। मौके पर पंचायत के मुखिया विजय उरांव, विश्वविद्यालय के भरत बेदिया, विवेक टोप्पो, अर्जुन महतो, कृष्ण मंगल महतो, निखिल महतो, आकाश उंराव, एडी मुंडा आदि मौजूद थे।
बारिश की हर एक बूंद को करे संग्रहित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.