angara(ranchi) जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा के सभागार में बुधवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सरई के फूलों द्वारा सभी व्याख्याता का स्वागत किया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन छात्रा अंजली आइंद ने किया। छात्रा रिया प्रीति ने सरहुल पर्व की विशेषताएं और महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य डा. अमिताभ सिंह ने सभी को सरहुल प्रकृति पर्व शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता विनीता कोनगाड़ी ने दी। इस अवसर पर व्याख्यातगण प्रियंका जायसवाल, ठाकुर अरुणिमा, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, सुनीता कुमारी, चुमकी राय व अन्य उपस्थित थे।
जेडी नेशनल बीएड कालेज में सरहुल पर्व मनाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.