GA4-314340326 big breaking/ बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, हुई धुनाई

big breaking/ बकरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया चोर, हुई धुनाई

angara(ranchi)  थाना क्षेत्र के तुरूप गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ग्रामीणों ने एक बकरी चोर को पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पकड़ा गया चोर अपना नाम पता नही बता रहा है। बार बार अपना बयान बदल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तुरूप निवासी  मानाराम महतो के घर के बाहर बंधे बकरी को चुराते उसकी पुत्री ने देख लिया। उसके द्वारा  शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गये और चोर को रंगे हाथ दबोचकर उसकी धनाई कर दी। साल्हन पंचायत समिति सदस्य कृष्णा महतो ने चोर को अनगड़ा थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले पांच साल से तुरूप गांव चोरी का वारदात हो रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم