sillii(ranchi) बलिदानी रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सिल्ली बुढ़ाआम के समीप लोटा चौक पर चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ महतो का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी के अध्यक्ष नेहा महतो, बुद्धिजीवी मंच के रतनलाल महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू समेत अन्य अतिथियों ने लोटा चौक पर बलिदानी रघुनाथ महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। विधायक सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के काले कानूनों के खिलाफ जनमानस को संगठित कर चुआड़ विद्रोह का शंखनाद करनेवाले प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रघुनाथ महतो को इतिहास के पन्नों में संक्षिप्त परिचय दिया गया। हमें इस परिचय को बड़ा करना होगा। हम बलिदानी रघुनाथ महतो की संघर्ष गाथा को देश-दुनिया तक पहुचाएंगे। इसकी शुरुआत की जा चुकी है। हमें अपने वीर बलिदानियों, अपनी माटी के साथ न्याय करना है तो निरंतर प्रत्यनशील रहना होगा, अपने हक-अधिकारों के लिए लड़ना होगा। अब बलिदानी रघुनाथ महतो की वीर-गाथा को देश-दुनिया तक पहुंचाने की बारी है। बलिदानी रघुनाथ महतो का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान का पर्याय है। ज्ञात हो को 1769 में सिल्ली, जंगलमहल, कोल्हान, बीरभूम, बडाभूम, पातकोम आदि क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ रघुनाथ महतो के नेतृत्व में चला चुआड़ विद्रोह झारखंड की एक गौरव गाथा है। देश भर में आजादी का यह पहला बिगुल था। दुर्भाग्यवश आजादी के उपरांत ऐसे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान इतिहास के पन्नों में गुम हो गए। अब पूरे देश में झारखंड के इस वीर सपूत की शौर्य गाथा को पहुंचाना है। इस मौके संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, योगेश्वर महतो, गया राम महतो, भोजोहोरी महतो, रतन लाल महतो, जगदीश चंद्र महतो, शिवशंकर प्रसाद, बुधराम महतो, शिव शंकर महतो, मंटू महतो, तरुण कुमार महतो, कालीचरण महतो, त्रिलोचन महतो, राजेश कुम्हार, शशि रंजन महतो, दिलीप कुमार महतो, रामवृक्ष महतो, घनश्याम महतो, सुरेश कुमार महतो, मंसाराम महतो आदि उपस्थित थे ।
रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस कार्यक्रम में सपिरवार शामिल हुए सुदेश महतो
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.