silli(ranchi) सिल्ली पॉलिटेक्निक परिसर में शुक्रवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल संकाय के 30 छात्र शामिल हुए। महाराष्ट्र की कंपनी स्ट्रेटा जिओ सिस्टम के एचआर अरविंदा नंदी एवं असिस्टेंट मैनेजर हर्षल मरवडे ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। कंपनी के अधिकारी ने बताया यह कंपनी बिल्डिंग,रोड्स, पुल निर्माण एवं फ्लाई ओवर कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी के अधिकारियों ने सात विद्यार्थी का चयन किया। सभी सफल विद्यार्थियों को कॉलेज के निर्देशक विष्णुभ्रात चट्टोपाध्याय एवं कॉलेज के प्राचार्य समीर शर्मा ने बधाई दिया एवं उनके आने वाले उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस साक्षात्कार के सफल आयोजन में कॉलेज के शिक्षक दीपक कुमार महतो, राजेश गुरिया, मनीष कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार, विकास मंडल, अनिंदो घोष, बप्पा दित्य सेन, सोमनाथ नाग, प्रदीप बाउरी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.