GA4-314340326 राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कलशयात्रा में उमड़ा भीड़

राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कलशयात्रा में उमड़ा भीड़

 

silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के लगाम गांव में राधा रानी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में विधि विधान से मंदिर परिसर में सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो अपने सह परिवार एवं काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन किया। सभी ने पंडित मनोरंजन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में हवन  कराया।  भव्य पूजन-अर्चन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इससे पूर्व प्रातः में देलबेड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी से पंडित मनोरंजन उपाध्याय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देलबेड़ा शिव मंदिर नदी से कलश में जल भरवाया गया। जहां से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया। 


गाजे-बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में काफी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं सैंकड़ो की संख्या में समाज के भी लोग इस कलश यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पंडित मनोरंजन उपाध्याय ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। कहा कि कलश में सारे देवता विराजमान होते हैं और कलश को महिलाओं के सिर पर रखकर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है। जो कलश को धारण करता है, उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है, इसीलिए कलश यात्रा निकाली जाती है। प्राण प्रतिष्ठा पूजा के बाद भंडारा  का भी आयोजन किया गया। देर रात माता जागरण  का भी आयोजन किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم