angara(ranchi) रांची लोस क्षेत्र से मुस्लिम समाज अपना प्रत्याशी देगा। गुरूवार को नेवरी कांके के नेवरी गांव में रांची लोस क्षेत्र के हटिया, खिजरी, कांके व रांची विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के मुस्लिम समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया रांची ग्रामीण अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने की। बैठक में निर्णय हुआ कि कांग्रेस पार्टी की उपेक्षा के कारण मुस्लिम समाज रांची लोस क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा मुस्लिम समाज से एक भी उम्मीदवार नही बनाये जाने से मुस्लिम समाज ने नाराजगी जाहिर की। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हम मुसलमानों को भाजपा के जीत का डर दिखाकर अपना गुलाम ना समझें। कांग्रेस हमेशा मुसलमानों से उनका वोट तो लेती है लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी नही देती है। जब जब हिस्सेदारी की मांग मुसलमान करते है तब तब उन्हें भाजपा का भय दिखाया जाता है। उम्मीदवार चयन को लेकर 21 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया जो पूरे लोस क्षेत्र में सर्वसम्मति से उम्मीदवार का चयन करेगा। साथ ही कांग्रेस की दोहरी रणनीति की जानकारी देगा। बैठक में मुख्य रूप से आजम अहमद, रांची अंजुमन कमिटी के सदर मो. मोख्तार अहमद, मुंतज़ीर अहमद रजा, जाकिर अंसारी, कमरुल हक, जावेद अख्तर, अत्ताउल्लाह खान, खालीक खान, मोहम्मद असलम, शमीम अली, सलीम अंसारी, शमीम बडिहार, जाकिर अंसारी, अतहर इमाम, अनवारूल अंसारी सहित अन्य शामिल थे।
रांची लोस से मुस्लिम समाज देगा अपना प्रत्याशी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.