angara(ranchi) ईद फुटबॉल मैदान में आयोजित सरहुल मिलन समारोह सह सांकृतिक कार्यक्रम में शनिवार को झारखंड के श्रम नियोजन व उद्योगमंत्री सत्यानंद भोगता शामिल हुए। मेला में शामिल होने आये खोरहा टीमों के साथ जमकर थिरके। मांदर बजाया, गीत गाये। आसपास के पाहनों कों अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि सरहुल झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे संरक्षित करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। हमें अपने पर्व त्योहार को पूरे रिझ रंग के साथ मनाने की जरूरत है। पूजा चरण पाहन ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे।
अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मुण्डा व संचालन कार्यकारी अध्यक्ष पासरनाथ भोगता ने की। मेला स्थल पहुंचने पर मंत्री सत्यानंद का भव्य स्वागत किया गया। जगदीश बड़ाईक व मंजू देवी व पूनम सिंह ग्रुप के द्वारा रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर मुखिया राजेन्द्र बेदिया, पंसस बिनोद रजवार, साहेबराम भोगता सहित कमिटि के महावीर भोगता, नंदलाल राम, श्रीनाथ महतो, किशोर मुंडा, मनोज पाहन, सिकन्दर रजवार, प्रकाश यादव, जगदीश मुंडा, मनोज पाहन, नंदलाल राम, महावीर भोगता, अजय भोगता, शंकर पाहन, बीरेंद्र पाहन, भागीरथ गंझू, बालेश्वर भोगता, अशोक पाहन, संजय पाहन, सुरेंद्र पाहन आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.