angara(ranchi) जोन्हा स्थित राम मंदिर परिसर में चल रहे 9 दिवसीय श्रीराम कथा व प्रवचन के चौथे व पांचवें दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। अयोध्या से आये कथावाचक संतोष द्विवेदी जी ने बाल कांड व राम सीता विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि रामायण सिर्फ एक ग्रंथ नहीं है, यह जीवन जीने की कला सिखानेवाली पथ प्रदर्शक है। भगवान राम अपने कर्मों से मार्यादा पुरूषोत्तम बने। मौके पर गांव की बच्चियों ने राम एवं सीता के विवाह के प्रसंग का मनमोहक मंचन किया. इस दौरान विवाह गीत गाए, जिन पर श्रद्धालु जमकर नाचे। राम कथा का श्रवण करने रांची सांसद संजय सेठ, पुर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, डाक सेवा संघ के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक व झामुमो नेता रामानंद बेदिया भी पहुंचे थे। मौके पर अध्यक्ष संतोष साहू, किशोर साहू, बलराम साहू, विनोद मिश्रा, संदीप मिश्रा, निवारण साहू, वसंत साहू, अजीत साहू, परमेश्वर साहू, विनय साहू, विकास साहू, कृष्ण साहू, मनोज साहू, प्रकाश साहू, श्रीराम साहू, नेपाली साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
जोन्हा में रामकथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.