GA4-314340326 भाजपा का एक दिवसीय प्रवास में बूथ जीतो चुनाव जीतो का दिया मंत्र

भाजपा का एक दिवसीय प्रवास में बूथ जीतो चुनाव जीतो का दिया मंत्र

silli(ranchi) लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का एक दिवसीय विधानसभा प्रवास कार्यक्रम बुधवार को पतराहातु में सम्पन्न हो गया। विधानसभा संयोजक विनय महतो धीरज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए जनहित की योजनाओं  की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रत्येक बूथ में दस प्रतिशत तक वोट बढ़ाने की योजना पर विचार किया गया। लोकसभा क्षेत्र के संयोजक संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि हमें अपने बूथों पर फोकस करना है और अपने-अपने बूथों को ही जीतना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को  वैश्विक सम्मान मिला है। इसलिए भाजपा की सरकार ही देश का भला कर सकती है। अबकी बार चार सौ पार के। लक्ष्य को ध्यान में रख कर काम करना है। मौके पर जितेंद्र सिंह पटेल, डॉ राजा राम महतो, प्रताप कुशवाहा, रेखा देवी, उमेश महतो ,इंद्रजीत महतो, विनोद साहू, दिलेश्वर कोईरी, चित्तरंजन महतो, सृष्टिधर प्रजापति, भगीरथ महतो, पदलोचन महतो,  पंकज कुमार महतो, रघुवीर महतो, वीणा देवी, राजेंद्र प्रसाद साय, धरणी देवी, विश्वनाथ महतो, जवाहर महतो, मेघनाथ महतो समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक,सह संयोजक ,बूथ अध्यक्ष समेत दर्जनों  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم