angara(ranchi) असमाजिक तत्वों ने बुधवार की दोपहर में गेतलसूद जंगल में आग लगा दी। इससे तेजी से पूरे जंगल में आग फैल गई। करीब दो किमी लंबा आग लग गया। जैसे ही जंगल में आगलगी की सूचना वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को हुई वे जंगल की ओर भागे। अध्यक्ष राजदेव पाहन के नेतृत्व में पांच घंटा से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राजदेव पाहन ने बताया कि असमाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगा दिया था। हमलोग लगातार लोगों से जंगल में आग नही लगाने की अपील कर रहे है। इसके बावजूद आगलगी की घटना हो रही है। जंगल की आग बुझाने में वन प्रबंधन समिति के बिरसा लोहरा, रामजीत नायक, सुकरा उरांव, फलकू बेदिया, बुद्धेश्वर उरांव, रमेश लोहरा, अगमलाल महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
वनप्रबंधन समिति के सदस्यों की सक्रियता से गेतलसूद जंगल जलने से बचा
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.