GA4-314340326 दूसरे पार्टी के सदस्य को शक्ति केन्द्र संयोजक बनाया, भाजपा की बैठक में हंगामा

दूसरे पार्टी के सदस्य को शक्ति केन्द्र संयोजक बनाया, भाजपा की बैठक में हंगामा

अपने विचार रखते भाजपा जिलाध्यक्ष
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  गोंदलीपोखर स्कूल सभागार हेसल में रविवार को हुई भाजपा अनगड़ा मंडल कार्यसमिति बैठक में दूसरे पार्टी के सदस्य को भाजपा का शक्ति केन्द्र संयोजक को बनाये जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्षता रामनाथ महतो कर रहे थे। बैठक में लोस चुनाव को लेकर बूथ लेबल की रणनीति तय की जा रही थी। इसके लिए शक्ति केन्द्र संयोजकों की समीक्षा हो रही थी। कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम थी। समीक्षा के दौरान पता चला कि पूर्व में बनाये गये अनेक शक्ति केन्द्र संयोजक हाल के समय में जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस में शामिल हो गए है। इसपर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो ने ऐसे संयोजक को चिन्हित कर हटाने का निर्देश दिया। तो कई लोग ऐसे लोगों के समर्थन में आ गये। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि जब शक्ति संयोजक दूसरे पार्टी में चला गया तो फिर बूथ कैसे जीता जाएगा, ऐसे लोगों को हटाना ही चाहिए। वही इस कवायद का विरोध कर रहे नेताओं का तर्क था हमें सभी को जोड़ना है, ऐसे ही कार्यकर्ताओं को हटाते रहे तो बूथ कैसे जीतेंगे।

उपस्थित रही कम
भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो बताते है, शक्ति केन्द्र के संयोजकों की समीक्षा की जा रही थी। कई संयोजक लगातार बैठक से गायब थे तो कई निष्क्रिय। नया टीम बनाकर बूथ कमिटि शक्ति केन्द्र को मजबूत किया जा रहा है। एक शक्ति केन्द्र में 5-6 बूथ के करीब दो सौ कार्यकर्ता शामिल होते है। प्रत्येक शक्ति केन्द्र की अलग से बैठक कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली जाएगी।  
भाजपा के अनगड़ा मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो बताते है महिला मोरचा की उपस्थित नही थी। शक्ति केन्द्र संयोजक सूची का समीक्षा किया गया। ऐसे कार्यकर्ताओं को हटाये बगैर नया कार्यकर्ता जोड़कर बूथ मजबूत किया जा रहा है। 

 इनकी रही उपस्थिति: मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो व पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, रोशनी खलखो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, बालक पाहन, सुनील महतो, संतोष महतो, नरेश साहू, संजय नायक, कामेश्वर महतो, अजय महतो, राजेंद्र महतो, अजय सिंह भोगता, हरिहर महतो, पुशनाथ मुंडा, गौरीशंकर मुंडा।   

दरक रहा भाजपा का कोर वोट बैंक 

अनगड़ा प्रखंड में अभी तक भाजपा का कोर वोट बैंक रहा कुरमी जाति का मतदाता दरक रहा है। जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस लगातार भाजपा के कोर वोट बैंक में सेंधमारी कर रही है। युवाओं के एक बड़ा वर्ग का झुकाव जेबीकेएसएस की ओर दिख रहा है। अब चूंकी भाजपा के अनगड़ा प्रखंड के अधिकांश शक्ति केन्द्र संयोजक कुरमी समाज से ही है, इसलिए सांगठनिक गतिविधियों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। संगठन स्तर से भी इसे पाटने का प्रयास नही हो रहा है। इस खामियाजा लोस चुनाव में हो सकता है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم