rahe(ranchi) प्रखंड के सताकी गांव में पांच दिवसीय रामायण पाठ का समापन रात्रि जागरण के साथ शुक्रवार सुबह होगी। इसी अनुष्ठान को लेकर गुरुवार शाम गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व गणेश शंकर विद्यार्थी एवं पं रवि ठाकुर कर रहे थे। कलश यात्रा में महिलाएं माथे में कलश तो पुरुष हाथों में ध्वज लिए बैंड-बाजे के साथ नाचते-झूमते यात्रा में शामिल हुये। रामघाट छोटी नदी से कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल रामदरबार पर पहुंची। पं सपन ठाकुर द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन कर कलश में जल भरा गया। कलश में भरे जल से रात्रि में प्रभु श्री राम चन्द्र जी का राज्याभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा, पाठ, प्रवचन एवं महायज्ञ का समापन हो जाऐगा। यज्ञ के अंतिम दिन संध्या कालीन आरती, रात में कथा, रामलीला, राज्याभिषेक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं शुक्रवार सुबह पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, विष्णु चरण महतो, रामेश्वर महतो, जयराम महतो, दशरथ महतो, फेकला महतो, रविन्द्र नाथ महतो, अश्विनी कुमार मेहता, अमीन, भीम, रमेश महतो, सुभाष, अकलू, अम्बुज, अक्षय, अनिल, विश्वनाथ, दिनेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सताकी में रामायण पाठ समापन पर निकाली कलश यात्रा
NovbhaskarHundrufall
0
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.