GA4-314340326 सुदेश महतो ने दो स्वास्थ्य उपकेंद्र व कब्रिस्तान शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

सुदेश महतो ने दो स्वास्थ्य उपकेंद्र व कब्रिस्तान शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

silli(ranchi)  विधायक सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को सिल्ली में दो स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा कब्रिस्तान में सेड व पानी टंकी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिसमें लोवादाग पंचायत के सिल्ली डीह एवं पिसका पंचायत के खेरडीह गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र निर्धारण एवं सुलुमजुड़ी कब्रिस्तान में विधायक निधि से सेड एवं पानी टंकी निर्माण शामिल है। स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत 55 -55 लाख की राशि किया जाना  है। खेरडीह में शिलान्यास सभा को सम्बोधित करते हुए  विधायक ने कहा  कि  उपस्वास्थ्य केंद्र में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी एवं 24 घंटा जरूरत मंद लोगों के सेवा लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि गांवों के मूलभूत समास्याओं को दूर करते हुए क्षेत्र का लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है।   बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क आदि क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास को गति के लिए हम सजग हैं। उन्होंने निर्माण कार्य के संवेदकों को तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।  उन्होंने ग्रामीणों को निर्माण कार्य में सहयोग करने तथा  एक जुटता बनाए रखने काआग्रह किया। इस मौके पर जयपाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उपप्रमुख आरती देवी, लक्ष्मण महतो, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, सोमरा मांझी, पंसस ज्योति कुमारी, कमलेश महतो, पंसस अनिल मांझी, अनिल महतो, मोहम्मद चांद, मो फारुख, मो अनवर, रामाकांत बेदिया, नान्हु महतो, गणेश महतो समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم