silli(ranchi) प्रखंड के दोवाड़ु पंचायत के बुढ़ागुजु गांव में शनिवार को आजसू पार्टी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बुढ़ागुजु के अलावे सालगाढीपा, गाम्हारटीकरा, तेलेंदा, दोवाड़ु पंचायत के विभिन्न गांवों के झामुमो के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमे फागु उरांव, दिलीप उरांव, राजु उरांव, कुंजल उरांव, सचिन उरांव रोशन उरांव, दिनेश उरांव, विमल उरांव, बीरबल उरांव मृत्युंजय लोहरा, मेघन सिंह मुंडा, चंद्र मोहन सिंह मुंडा, नारायण सिंह मुंडा, कांदु उरांव, सावित्री देवी, दूलिया देवी, रीना देवी चिंता देवी, चांगो देवी, रबिन्द्र सिंह, काशीनाथ सिंह, चंद्र मोहन सिंह मुंडा, बाणेश्वर रजक, गोपाल हजाम, निमाई हजाम, महादेव उरांव, चंपा उरांव समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने कहा कि सुदेश महतो के द्वारा क्षेत्र किए जा रहे विकास कार्य तथा सिल्ली को अव्वल बनाने के उनके प्रयास से प्रेरित होकर हम सब आजसू पार्टी में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी एवं बुद्धिजीवी के विजय चंद्र महतो ने सभी नये कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।विधायक ने समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही कार्यों की जानकारी दी। पेयजल समस्या को लेकर विधायक ने कहा कि बुढ़ागुजु के सभी घरों में पेयजलापूर्ति के लिए गांव मे जल्द ही 16 हजार ली क्षमता का जल मीनार निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। वहीं काशी पीड़ी, गाढ़ा पार आदि टोला के घरों पेय जल उपलब्ध करने के लिए विभागीय अधिकारी सर्वे करने निर्देश दिए । उन्होंने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे सड़कों का निर्माण समेत स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर क्षेत्र में की जा रही कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को किसी की बहकावे में न आ कर गांव में एक जुटता बनाए रखने हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। समारोह को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, संतोषी देवी, संजय उरांव, वार्ड सदस्य धनी देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कन्हाई उरांव एवं संचालन शैलेन्द्र उरांव ने किया। मौके पर बुद्धिजीवी मंच के विजय चंद्र महतो, बुद्धदेव दत्त, पंसस तुलसी सिंह मुंडा, पुर्व पंसस भीम सिंह मुंडा, प्रधान, वार्ड सदस्य, अभिमन्यु लोहरा, बुद्धदेव दत्त, विनोद उरांव, कान्हइ उरांव, संदीप उरांव,ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह मुंडा, हरिनाथ महतो, अजगुत महतो, मितन महतो, अंजना देवी, गीता देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
बुढ़ागुजु में झामुमो के तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने ली आजसू की सदस्यता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.