GA4-314340326 सोनाहातू का नावाडीह-जामुदाग मार्ग छह माह में ही उखड़ा

सोनाहातू का नावाडीह-जामुदाग मार्ग छह माह में ही उखड़ा

 

sonahatu(ranchi) प्रखंड के नावाडीह-जामुदाग पीडब्ल्यूडी सड़क छः माह में ही उखड़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मरम्मती कार्य में भारी अनियमितता बरती गई थी। 5 मार्च 2023 को सड़क मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया था। सितम्बर-अक्टूबर में सड़क निर्माण पूर्ण हुआ था। सड़क कार्य पथ निर्माण विभाग पथ प्रमण्डल, रांची ग्रामीण के अन्तर्गत  मजबूतीकरण/राईडिंग क्वालिटी में सुधार कर बनानी थी। सड़क की लम्बाई 8.10 किलोमीटर है। 2 करोड़ 93 लाख से सड़क बनाई गई है। छः माह बीतने के बाद ही सड़क निर्माण कार्य गड़बड़ी की भेद खुल गई। सड़क बनकर छः माह में  ही सड़क धंसने लगा और तीन फीट तक गड्ढा हो गया।जामुदाग व कांशीडीह के बीच में सड़क उजड़ गया है।।आये दिन दो पहिया वाहन से गिरकर दर्जनों लोग चोटिल होते रहते है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। मामले के संबंध में प्रखंड प्रमुख विक्टोरिया देवी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। खानापूर्ति कर सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण दिखाई गई है। उच्चस्तरीय जांचकर दोषियों कर सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। मुखिया सावना महली ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क कार्य होने से छः माह में कोई भी सड़क उजड़ती नहीं है। विभागीय अधिकारी और संवेदक द्वारा कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। सहायक अभियंता सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे सड़क उजड़ने की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जायेगी। कनीय अभियंता से संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم