angara(ranchi) भारत मुंडा समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक डाक बंगला में मधुसूदन मुण्डा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुंडा समाज के लुप्त होते भाषा, संस्कृति, रूढिवादी परंपरा, नेग नियम पर चर्चा किया गया। सभी ने एक स्वर में परंपरा अखाड़ा संस्कृति को पुन: जीवित करने, सामाजिक जागृति व एकजुटता, परंपरा व संस्कृति के बारे में युवा पीढ़ी को सीखाने का निर्णय लिया। मौके पर प्रो सत्यदेव मुंडा के देखरेख में अनगड़ा प्रखंड भारत मुण्डा समाज का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रिझुवा मुण्डा, उपाध्यक्ष शिवु मुण्डा, जयशंकर पहान, शिवलाल पहान, जनक मुण्डा, सत्यनारायण मुण्डा, जन्मलाल मुंडा, सीताराम मुंडा, पुसनाथ मुंडा, सचिव सोहन मुंडा, उपसचिव सुकरा मुंडा, सेवाराम पहान, नन्दकिशोर मुंडा, कमलाकांत मुंडा, संगठन सचिव सत्येन्द्र मुंडा, सह संगठन सचिव शंकर मुंडा, सोहन मुंडा, कोषाध्यक्ष राजेश पहान, भीम सिंह मुण्डा व मानेश्वर मुण्डा, मिडिया प्रभारी सोनाराम मुंडा, कालीचरण मुंडा, जे मुंडा एवं हरदयाल मुंडा को चुना गया। बैठक में रूपलक्ष्मी मुंडा, नूतन पहान, पुष्कर पहान, विशेश्वर मुण्डा, लोकनाथ पहान, विषम शाही, चरका मुंडा, महावीर मुंडा,चरका पहान, कृष्णा मुंडा, विवेकानंद शाही, दीपक मुंडा, सेवाराम मुंडा, मुन्ना मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
रिझुवा मुण्डा बने अनगड़ा प्रखंड भारत मुण्डा समाज के अध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.