sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के सिल्ली-टीकर-जमशेदपुर सड़क पर डिबाडीह गांव के समीप शनिवार सुबह 5 बजे के आसपास अज्ञात वाहन की टक्कर में पॉल्ट्री मुर्गा लदा पिकअप वैन जेएच 11 एन 3125 दुर्घटना ग्रस्त हो गया।टक्कर काफी जोरदार था। इसमें सीट में बैठा हुआ खलासी की मौत तत्काल हो गया। घटना की सूचना पर सोनाहातू थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर शव को काफी मशक्कत के बाद पिकअप से बाहर निकाले। घायल चालक भीमदेव राय के अनुसार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग गया। शव की पहचान 36 वर्षीय विनोद कुमार राय राजधनवार थाना क्षेत्र के झांझ गांव के रहने वाला था। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
ग्रामीणों में मची मुर्गा लूटने की होड़
गांव के सामने मुर्गा गाड़ी की दुर्घटना की सूचना पर आसपास के लोग जमा होने लगे। दुर्घटना के बाद अधिकांश मुर्गा मर गये थे। जो बचे उसे ग्रामीणों ने ले भागे।धूप बढ़ने से मुर्गा के मरने की आशंका अधिक थी। इसलिए प्रशासन ने भी कोई दिलचस्पी नही दिखाई। समय रहते मुर्गा लोगो के काम आया । अन्यथा सभी मुर्गा बेकार हो जाता।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.