GA4-314340326 शहीद भगत सिंह का मनाया शहादत दिवस

शहीद भगत सिंह का मनाया शहादत दिवस

 

silli(ranchi)  शहीद चौक बड़ा मुरी में  शहीदे आजम भगत सिंह,सुखदेव एवं राजगुरु का 93 वीं शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता कामरेड अरुण महतो ने किया, तथा मुरी सिल्ली लोकल कमिटी सचिव कामरेड अमर महली एवम अन्य लोगो ने भगत सिंह के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस अवसर पर कामरेड अमर महली ने कहा की अंग्रजों से लड़ाई लड़ते हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज इन तीनों सेनानियों के बलिदान के 92 साल पूरे हो चुके हैं। अदालती आदेश के मुताबिक इन तीनों को 24 मार्च 1931 को सुबह आठ बजे फांसी लगाई जानी थी, लेकिन 23 मार्च 1931 को ही इन तीनों को देर शाम करीब सात बजे फांसी लगा दी। आज के दिन ही 23 मार्च 1931 को हुई इतिहास की इस बड़ी घटना को ''शहीद दिवस'' के रूप में मनाया जाता है। कमारेड चितरंजन महतो ने भी सभा को संबोधित किया। तथा अन्य अतिथियों ने भी उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कामरेड दीपक सोनार, अकलू महतो, पीएल कुम्हार, सदानंद सोनार, शशि शंकर, अमित कुमार, संतोष महली, रजनीकांत, मो. कलाम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم