silli(ranchi) क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण मनाने को लेकर गुरुवार को सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सिल्ली डीएसपी रणवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। डीएसपी ने बैठक में उपस्थित लोगों को आदर्श आचार संहिता की नियमों की जानकारी दी। वही उन्होंने लोगो से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि रंगो का त्योहार होली भाईचारा स्थापित करने का त्योहार है। कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जाएगी। बीडीओ रेणु बाला ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा गश्त कर नजर रखी जाएग। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सतत् निगरानी रखी जाएगी एवं उन पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी। मौके पर इंस्पेक्टर हंसे उरांव,उप प्रमुख आरती देवी, मुरी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ,राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, राजेंद्र प्रसाद साय, मो फारुख आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सदस्यों ने शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि होली के मौके पर शराब विवाद व हंगामा का बड़ा कारण बनता है, इसे प्रशासन विशेष ध्यान दें। इसे थाना प्रभारी मोहित कुमार ने गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि बिनोद साहू, मुखिया सोमरा मांझी, पुर्व मुखिया शुशील चंद्र सिंह मुंडा, मुखिया शर्मिला कुमारी, नेपाल साव, अरविंद कुशवाहा, दिवाकर प्रसाद, मनोज साव, विनय साव, गुलाब सिंह, एसआई रामदेव यादव, रवि वर्मा, पंकज यादव, मुकेश कुशवाहा, संदीप मोदी, एएसआई पुर्मल हेंब्रम, महेंद्र बाड़ा, बिनोद चौधरी समेत शांति समिति के सदस्य एवं पुलिस बल उपस्थित थे।
होली को लेकर शांति समिति की बैठक
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.