GA4-314340326 चुहाड़ विद्रोह के अगुवा रघुनाथ महतो की मनाई जयंती

चुहाड़ विद्रोह के अगुवा रघुनाथ महतो की मनाई जयंती

 


silli(ranchi)  प्रखंड के लोटा किता में गुरुवार को शाहिद रघुनाथ महतो स्मारक समिति के तत्वाधान में चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो का जयंती मनाया गया। सदस्यों ने गढ़तेतर स्थित शहीद  रघुनाथ महतो के सहादत स्थल पर लगायें गये स्मारक पत्थर एवं बुढ़ाआम चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। समिति के शशि रंजन महतो ने कहा कि अंग्रेजों ने 1765 में बंगाल, बिहार, ओडिशा में मनमानी ढंग से कृषि राजस्व (कर) बढ़ाने, जबरन कर वसूलने, मालगुजारी समय पर नहीं चुकाने पर राजा, जमींदार एवं रैयतों को जमीन से बेदखल करने एवं जमीन नीलाम करने का दबाव बनाते थे। अंग्रेजों के ऐसे जुल्म को देखकर वीर शहीद रघुनाथ महतो ने उनके विरोध में आवाज उठाना शुरू कर दिया। 1768 में ही अंग्रेजों के साथ उनकी दो हाथ हुई थी। इसी जोर जुल्म के टक्कर में 1769 में नीमडीह मैदान में एक विशाल जनसभा बुलाई गई और अंग्रेजों को ललकारते हुए आंदोलन का शंखनाद किया। पातकुम, मानभूम, बराभुम, सिंहभूम, धालभूम, मेदनापुर, गम्हरिया, पंचेत, खड़कपुर, बांकुड़ा, पांच परगना,तमाड़, सिल्ली से रामगढ़ तक शोषण मुक्त कराने का मशाल प्रज्जवलित किया।अन्य वक्ताओं ने वीर शहीद रघुनाथ महतो के जीवनी पर  विचार व्यक्त किया। इस मौके पर परमानंद महतो, हरे कृष्णा महतो, रघुनाथ महतो,विकास महतो घनेश्याम महतो ,कार्तिक चंद्रमा महतो  ,विकास पांडे, मिथुन चंद्रमा महतो, कमलेश महतो, महेश महतो, अंगद महतो, हरिदास मुंडा, छोटू रजक, वीरेंद्र नाथ महतो, चंद्रेश महतो, मनोज कुमार महतो, राजेंद्र महतो, गुहीराम महतो, सुबोध मुंडा, गुहीराम स्वासी, नागेंद्र मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم