angara(ranchi) खरवार भोगता समाज विकास संघ की अनगड़ा प्रखण्ड समिति के द्वारा गुरूवार को खभावन बाजार टांड में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, झारखंड कर्मकार बोर्ड के सदस्य पारसनाथ भोगता, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। अध्यक्षता महेश गंझू व संचालन रंथू भोगता ने किया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर वीर शहीदों के आदमकद प्रतिमा पर जलाभिषेक किया। राजेश कच्छप ने कहा कि देश की आज़ादी में नीलांबर पीतांबर के योगदान को भुलाया नही जा सकता। हमें इनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि पीतांबर के आदर्श व विचार को अपनाकर देश व समाज को आगे बढ़ा सकते है। पारसनाथ भोगता ने कहा कि हमें राष्ट्र हित में कार्य करने करने के लिए शपथ लेने की जरूरत है। दीपा उरांव ने कहा कि नीलांबर पीतांबर सच्चे देश प्रेमी राष्ट्र भक्त थे। दोनों भाइयों ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की।
मौके पर क्यूम अब्बास व चिंता देवी एंड ग्रुप के द्वारा रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथि के रूप में खरवार भोगता विकास संघ के केन्द्रीय प्रवक्ता विरेंद्र सिंह भोगता, तुलसी खरवार, परमेश्वर सिहं, ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुण्डा, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष पंचम भोगता, सचिव पवन भोगता, कोषाध्यक्ष भीखन भोगता, विजय भोगता, शनिचरवा बेदिया, राकेश भोगता, जगदीश भोगता जयशंकर पाहन, चंद्रमोहन भोगता, बालेश्वर भोगता, प्रेम भोगता, मेघनाथ भोगता, राजेन्द्र भोगता, फूलेन्द्र भोगता, अक्षय भोगता, मनमोहन भोगता, गोर्वधन भोगता, बलराम भोगता, गणेश भोगता हराधन भोगता, वंशीराम भोगता, शिवधन भोगता आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.