GA4-314340326 लोकनाथ पाहन बने ग्रामप्रधान संघ अनगड़ा के अध्यक्ष

लोकनाथ पाहन बने ग्रामप्रधान संघ अनगड़ा के अध्यक्ष

angara(ranchi)  अनगड़ा के ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन को अनगड़ा प्रखंड ग्रामप्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हुए ग्रामप्रधान संघ अनगड़ा कमिटि का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। चयनित अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष गणेश बेदिया, कोषाध्यक्ष देवराज मुण्डा, संगठन सचिव दुतीलाल बेदिया, मीडिया प्रभारी बालेश्वर बेदिया को बनाया गया। कमिटि  गठन के बाद ग्राम प्रधान संघ ने अपनी मांगों को लेकर अनगड़ा अंचल पदाधिकारी राजू कमल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किस्टो उरांव, सोमरा उरांव, निर्मल करमाली, शिबू मुण्डा, जयदेव बेदिया, हीरालाल बेदिया, जयशंकर पहान, शिवलाल पहान, राजेन्द्र शाही मुण्डा, गंगाराम मुण्डा, रतिलाल करमाली, दुलाल बेदिया, तुलेश्वर पहान, जगमोहन बेदिया, जगलाल मुण्डा, मनोज बेदिया, महावीर पहान, श्रीपद मुण्डा, रामनाथ करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم