GA4-314340326 झामुमो कार्यकर्ताओं ने मातकमडीह में निकाला न्याय मार्च

झामुमो कार्यकर्ताओं ने मातकमडीह में निकाला न्याय मार्च

angara(ranchi)  झामुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को टाटी के मातकमडीह सरना में हेमंत सोरेन के रिहाई के लिए प्रार्थना व पूजा किया। पूजा के बाद सिंगारी बाजार तक न्याय मार्च निकाला। न्याय मार्च में आसपास के गांव से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नेतृत्व सिल्ली विधानसभा प्रभारी रामानंद बेदिया कर रहे थे। कार्यकर्ता जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छुटेगा का नारा लगा रहे थे। रामानंद बेदिया ने बताया कि न्याय मार्च के दौरान जनता को झामुमो सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार साल के दौरान किये गये राज्य कि विकास योजनाओं की जानकारी व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने एक साजिश के तहत फंसाये जाने की जानकारी दी जा रही है। कहा कि भाजपा राजतंत्र चलाना चाहती है, इसी षड्यंत्र के तहत विपक्ष के प्रमुख नेताओं को टारगेट किया जा रहा है तथा केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर उन्हें फंसाया जा रहा है। न्याय मार्च में बीरबल बेदिया, मंशु बेदिया, रसोराज बेदिया, प्राण बेदिया, फुलमनी देवी, सकरी देवी, सुखराम बेदिया, अर्जुन बेदिया, रवि बेदिया, लाल नदिया, सोबती देवी, शीला देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم