rahe(ranchi) विधायक सुदेश महतो ओर ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप में राहे थाना का विधिवत पूजन के बाद उद्धाटन किये। उद्धाटन के अवसर पर विधायक सुदेश महतो ने कहा कि जनता के हित में सभी के भरोसे को लेकर सुरक्षा के केन्द्र राहे थाना बनेगा। प्रयास किया जा रहा है कि राहे प्रखंड के सभी 9 पंचायत को राहे थाना के अधीन रखा जायेगा। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि पुलिस मैत्री सम्बंध को मजबूत करते हुये राहे थाना बेहतर सेवा देना का काम करेगा। थाना में सभी संसाधन जल्द पूरा किया जायेगा। लोगों की मांग है 9 पंचायत को राहे थाना के अधीन रखा जाय। लोगों की मांग को वरीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।इस अवसर पर इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह,सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल,राहे प्रभारी रामरेखा पासवान,सिल्ली ,मुरी, अनगड़ा के थाना प्रभारी, उप प्रमुख उमेश महतो, मुखिया कृष्णा पातर, समाज सेवी मनोज चटर्जी, सुरेंद्र प्रजापति, सुशांत सिंह, संजय सिद्धार्थ, रंग बहादुर महतो, मीरा महतो, करम सिंह मुंडा म्युक भूषण महतो सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लोगों का सुरक्षा का केंद्र बनेगा राहे थाना-सुदेश महतो
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.