GA4-314340326 बिजली व्यवस्था को लेकर सुदेश महतो की अधिकारियों संग बैठक

बिजली व्यवस्था को लेकर सुदेश महतो की अधिकारियों संग बैठक

 

silli(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सोमवार को कांके स्थित अपने आवसीय कार्यालय में बिजली और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या को दूर करने और जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग जल्द से जल्द पावर ग्रिड से सब स्टेशन और टावर को जुड़े ताकि सुचारू रूप से बिजली मिल पाए। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को बिजली ट्रांसमिशन में आ रही विभागीय समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों को आपस में सामंजस्य स्थापित कर जनता के हित में कार्य करने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली  लोगों की मूलभूत आवश्यकता है लेकिन अलग-अलग खामियों की वजह से ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही। इन खामियों को जल्द दूर किया जाना चाहिए। इस मौके पर रांची डीएफओ श्रीकांत वर्मा, झारखंड उर्जा संचरण निगम लि. के जनरल मैनेजर अजय कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ सुरेश कुमार तथा झारखंड बिजली वितरण निगम लि. के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم