GA4-314340326 विष्णु चरण महतो के विचारधारा पर अमल करने की आवश्यकता : संजय सेठ

विष्णु चरण महतो के विचारधारा पर अमल करने की आवश्यकता : संजय सेठ

 silli(ranchi)  मुरी गोला पथ पर सिंगपुर चौक के समीप शुक्रवार को स्व विष्णु चरण महतो जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ, कुरमाली भाषा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम महतो, उप प्रमुख आरती देवी, सेवा निवृत्त विंग कमांडर ज्ञानेश्वर सिंह, धनेश्वर सिंह, रिना महतो, बिनोद साहू, राजेंद्र साहू, राजेंद्र प्रसाद साय एवं अन्य लोगों ने स्व विष्णु चरण महतो के  आदमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि स्व विष्णु चरण महतो का हमेशा लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित तथा नशा के खिलाफ जागरूक करने में  उल्लेखनीय योगदान रहा है। हम सभी को उनके विचारधारा पर अमल करने की आवश्यकता है। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र में सड़क एवं रेल की विकास योजनाओं की जानकारी दी। वहीं राजा राम महतो ने क्षेत्र लोगों से अपने बाल बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व विष्णु चरण महतो प्रारंभिक शिक्षा गाॅव के सिंगपुर स्कूल में प्राप्त की थी। मैट्रिक परीक्षा चक्रधरपुर से दिया था जबकि काॅलेज की पढ़ाई पटना विष्वविद्यालय से किया था उन्होने 1950 में वकालत की डिग्री हासिल की थी। वे सिल्ली के पहले प्रमुख थे तथा वे छोटानागपुर लाॅ काॅलेज के रीडर भी रहे। उन्होने अपने प्रयास से कुरमाली भाषा परिषद के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। समारोह में क्षेत्रीय बआलकलआरओं ने गीत वादन एवं नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। सांसद ने उत्साह बढ़ते हुए  क्षेत्र के सांस्कृतिक बाल कलाकार अश्विनी महतो एवं ढोल वादन में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हेमली कुमारी को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने अश्विनी महतो को क् प्रधान मंत्री से आशीष दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय भाषा के कवि एवं लेखक देवेंद्र नाथ महतो, मुक्तीपदो महतो, वंशी धर महतो वो बृजराज महतो  को शाॅल एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया।  इस मौके पर  सदानंद महतो, राजेन्द्र महतो, दशरथ महतो, भारत महतो, लालकु महतो, कृष्णा महतो, मनोज महतो, गोकुल महतो, मधु महतो, दिलेश्वर महतो, रतन महतो, प्रेम प्रजापति, गणेश महतो समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم