‘ऊष्मा-24’ सारेगामा फेम शालिनी दूबे ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

अपनी आवाज की जादू बिखेरती शालिनी दूबे
angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय के वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक उत्सव ‘ऊष्मा-24’ का शनिवार को समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में छात्रों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता और कार्यक्रमों को आजोजन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन सभी विजेताओ को विश्वविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कंप्यूटर साइंस विभाग के अभिनव कुमार सिंह एवं इंजीनियरिंग विभाग के समीर बिरुली ने स्पोर्ट्स में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मैन ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीता। सारेगामा फेम प्रसिद्ध गायिका शालिनी दुबे ने अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरा और उनके म्यूजिक बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संगीत एवं बॉलीवुड के गानों से सबका मनमोह लिया। मौके पर वाइस चांसलर डा. मधुलिका कौशिक, रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा, सीओई डा. विनय कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर जयंतिका पॉल, डीन ऑफ एकेडमिक हिमांशु नारायण, रूपा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم