पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने मतदान केन्द्र में किया प्रवास खुद की वाल राइटिंग

वाल राइटिंग करते रामकुमार पाहन
angara(ranchi)  खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने शनिवार को अनगड़ा के मतदान केन्द्र नंबर 116 सिरपा में एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान वे वे मतदाताओं से मिले। ग्रामीणों के साथ भोजन किया। घर घर में फिर एक बार मोदी सरकार नारा की वाल राइटिंग की। पूरे पोषक क्षेत्र में पदयात्रा की। लोगों से फीडबैक लिया व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। रामकुमार पाहन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति भी मोदी सरकार को फिर से लाने के लिए संकल्पित है। पूरे क्षेत्र में लहर चल रही है। इस मौके पर विजय चौधरी, सुप्रेश महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم