हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य
बताया जाता है कि विधायक सुदेश कुमार महतो द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल को चौबीस घंटे चालू करने को लेकर हिदायत दी थी। ज्ञात हो कि दो दिन पहले प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान स्थानीय विधायक काफी गुस्से में दिखे थे। और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व न्याय से समझौता नही हो सकता । इसके बाद आनन-फानन में वहां चिकित्सक-कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई। शनिवार से वहां रोस्टर बनाकर उसे भी लागू कर दिया गया। बताते चलें कि 2 वर्ष पुर्व विधायक के पहल पर बनाए गए इस हेल्थ एंड वेलनेस के उदघाटन के समय से सुचारु से चल रहा था। जहां स्थानीय एवं दुर दराज के लोगों को भी इसका लाभ मिल रहा था। परंतु पिछले कई महीने से किसी कारण वश वेलनेस सेंटर 24 घंटे नहीं चल रहा था। इस को लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से की थी।
silli(ranchi) सिल्ली सामुदायिक अस्पताल अंतर्गत प्रखंड के हलमाद स्थित हेल्वेथ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार से चिकित्सक-कर्मियों का रोस्टर ड्यूटी शुरू हो गई। अब से मरीजों को चौबीसों घंटा चिकित्सा सुविधा मिल सकेगा। शनिवार की रात में हलमाद निवासी गर्भवती महिला मधु देवी का सफल प्रसव कराया गया। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अब अस्पताल में ओपीडी और जांच के अलावा प्रसव की व्यवस्था और इमरजेंसी सेवा भी बहाल कर दी गई। इसके लिए चिकित्सक-कर्मियों की डयूटी लगा दी गई है।
दो दिन पहले सुदेश ने हड़काया तो आनन-फानन में शुरू हुआ स्वास्थ्य सेवा
![]() |
| सुरक्षित सामान्य प्रसव के बाद महिला |


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.