GA4-314340326 सिल्ली बुरु मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता: फुटबाल में हड़वाडीह व क्रिकेट में डोमनडीह बना चैंपियन

सिल्ली बुरु मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता: फुटबाल में हड़वाडीह व क्रिकेट में डोमनडीह बना चैंपियन

 silli(ranchi) सिल्ली के लोवादाग पंचायत के सिटकाडीह लेदियाटांड़ मैदान में रविवार को दो दिवसीय सिल्ली बुरु मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। क्रिकेट मैच के फाइनल में सारजमडीह को हराकर डोमनडीह चैम्पियन बना। वहीं फुटबॉल  में सारजमडीह एफसी को हराकर हड़वाडीह एफसी  फाइनल का विजेता बना। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह व जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने मैच के विजेता टीम को ट्राफी एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया। फुटबॉल के विजेता टीम को राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव,  प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक व मुखिया लालसिंह मुंडा ने ट्रॉफी वह नगद देकर सम्मानित किया। मौके पर जयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावों निखारने के लिए इस तरह की आयोजन होना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए आभार जताते हुए सफल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। वहीं फुटबॉल एवं क्रिकेट मैच के उप विजेता एवं अन्य सफल प्रतिभागियों को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, मुरलीधर महतो, आत्मा  राम प्रवीण, शत्रुघन महतो, गया राम महतो, विष्णु चरण महतो,  ठाकुर प्रसाद महतो, शिशुपाल महतो, श्रवण महतो, मनोहर महतो, गोपाल केडीया आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि व समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर क्षेत्र के दिवंगत खिलाड़ी संजय कुमार महतो को  श्रद्धांजलि दी। दो दिवसीय इस मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिता के अलावे छौ नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच का संचालन नंदकिशोर महतो ने किया ।

जिसमें डोमनडीह व केशरडीह  स्कुल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता का संचालन सुकुमार सिंह, विनोद महतो, राकेश महतो ने एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का शिवकुमार महतो एवं लालू महतो ने किया। 

मेले के सफल आयोजन में इनका रहा योगदान

नवीन कुमार, मथुर प्रसाद, देवेंद्र नाथ महतो, दिनेश कुमार महतो, प्रदीप कुमार, लखींद्र, मधुसूदन, शंभू महतो, ललन प्रसाद, दुर्गेश महतो, रविंद्र नाथ महतो, लखीराम महतो, अम्बीका महतो, कर्मा महतो, दिलीप कुमार, पंकज कुमार, पुरन चन्द्र महतो, विजय नंदन महतो, नरसिंह महतो, सुरेंद्रनाथ महतो, दुर्गा चरण महतो, दिलीप कुमार महतो, गणेश महतो, बनवारी महतो, रतन चंद्र महतो अरविंद महतो, लखिंदर महतो,देवेन्द्र महतो,इंद्रजीत महतो,अशोक महतो, दलगोविंद महतो,गुरुचरण महतो, हरिहर महतो, लंबोदर महतो, त्रिलोचन महतो, बनवारी महतो, डोमन महतो, उपेंद्रनाथ महतो, हलधर महतो, किनुराम महतो, मनोज महतो, दिनेश कुमार महतो, कृष्णा महतो, काशीनाथ महतो, गोपीनाथ महतो, देवेंद्र नाथ महतो, महावीर महतो, महेंद्र महतो, पशुपति महतो, सुधीर महतो, हरिदास महतो, भगत महतो, अनिल महतो, करमा महतो, रंगलाल महतो, बुका राम महतो, गुना महतो, महिपाल, प्रथम, मितन महतो, सुखदेव महतो।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم