angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कॉलेज बीसा गेतलसूद में गुरुवार को शैक्षिक संगोष्ठी हुआ। मुख्य वक्ता उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्रचार्य डा. चंदन कुमार पंकज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके महत्व व प्रभाव के बारे में बताया। इन्होंने कहा कि एनइपी से देशी भाषाओं का विकास होगा। चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एनइपी से भारतीय भाषाओं को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय भाषाओं में अब इंजीनियरिंग, मेडिकल व कानून की पढ़ाई होगी। इससे छिपी हुई ग्रामीण प्रतिभा सामने आएगी। देश में इंडिया और भारत का अंतर कम होगा। अध्यक्षता प्राचार्य डा. अनिल कुमार मिश्र व संचालन प्रशिक्षु अनुज किस्कू ने किया। मौके पर सभी शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर जसपुरिया बीएड कालेज में संगोष्ठी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.