angara(ranchi) कैंब्रिज बीएड कॉलेज (सीआईटीई) में गुरुवार को मूल्य वर्धित कोर्स के तहत इफेक्टिव कम्युनिकेशन विषय पर एक दिवसीय वर्क शो हुआ। रिसोर्स पर्सन महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी की सहायक प्राध्यापिका डा. मनीषा रानी ने इसपर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एक दूसरे के बीच प्रभावी संप्रेशन केवल सरल संवादों से ही नहीं बल्कि भावों और विचारों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने से होता है। जिससे सहज़ अंदाज में शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच सुगम संचार स्थापित होता है। कार्यशाला में बीएड व डीएलएड दोनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापिका अनिता मेहता ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. रवीन्द्र कुमार, कोर्डिनेटर संजीव तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डा. सत्येश कुमार सिंह, डीएलएड विभागध्यक्ष डा. रेणु, अपूर्व मुखर्जी, धर्मेन्द्र तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कैब्रिज बीएड: सरल संवाद के साथ साथ भावों और विचारों से दे अपनी प्रस्तुती
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.