Silli(ranchi) आगामी 22 जनवरी को मुरी ओपी परिसर में नव निर्मित मनोकामना सिद्धि महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ओझा ने बताया कि दिन के 11.30 बजे से 1.30 बजे तक आवाहित गणेशादि पूजन, ग्रहादि देवों को पूजन, नगर भ्रमण , के बाद शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, सामूहिक हवन, क्षेत्रपाल पूजा, पुष्पांजलि, यजमानों का अभिषेक तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इससे पूर्व 20 जनवरी दिन शनिवार को 8:30 से 10:00 तक जल कलश यात्रा 11:30 बजे से 2:30 बजे तक गणेशादि पूजा अधिवास धृत्त मातृका संध्या 7 बजे से नैवदेय अर्पण विशेष स्त्रोत पाठ, तथा आरती की जाएगी। 21 जनवरी दिन रविवार को गणेशादि पूजन, गृहपूजन, होम मातृका पूजन, न्यासा आदि नैवदेय अर्पण आरती, संध्या 7 बजे अधिवास आरती होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
मनोकामना सिद्धि महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 को
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.