Silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के बंता हजाम दक्षिणी पंचायत के कोंकालगाम गांव टुंगरी परिसर में साधु मेला शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। मेले में मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू आदि ने मेले में आए चौड़ल प्रदर्शनी के प्रतीभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।मेले में आसपास के कई गाव के लोग शामिल हुए।मेले में आए लोगों ने पहाड़ पर स्थापित शिव पार्वती पुजा अर्चना की। मेले में चाट, चाउमिन खिलौने की दुकान समेत कई प्रकार के दुकानें लगी थी। मेले में मुर्गा लड़ाई, पांता नाच एवं झुमर गीत सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया। मेले के सफल आयोजन में वंशीधर महतो, उमेश कुमार महतो, रामकुमार महतो, बासुदेव महतो, बोधन महतो, रघुनाथ महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, गोविंद महली, रामबृक्ष मसली, परमेश्वर मुंडा, प्रदीप महतो समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
कोंकालगाम साधु मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.