angara(ranchi) प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण हाहे में शुक्रवार की रात भंडारा व माता की जागराता में रातभर श्रद्धालु झूमते रहे। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। देवघर के कलाकार राजू हलचल, धनबाद की स्मृति राज व लोहरदगा के राजलक्ष्मी के भक्तिमय गीत संगीत पर श्रद्धालु देर रात तक झूमे। उड़ीसा के कलाकारों ने शिव तांडव पर झांकी का मंचन किया। जगराता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुण्डा व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अजय देवघरिया, दुर्गा प्रमाणिक, जगेश्वर महतो, रितेश देवघारिया, आशीष रंजन, उत्त्म देवधरिया सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।
हाहे: माता की जगराता में झूमते रहे श्रद्धालु
NovbhaskarHundrufall
0

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.